प्रयागराज, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र के रूदी का पूरा गोहरी गांव में कुछ दबंग युवकों ने एक अधिवक्ता की निर्माणाधीन दीवार ढहा दी। अधिवक्ता के परिवार वालों ने विरोध किया तो दबंगों ने पिटाई कर दी। फाफामऊ पुलिस ने मंगलवार को अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता अवधेश कुमार पटेल का आरोप है कि उन्हीं के गांव के लोग पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात उनकी निर्माणाधीन दीवार और पिलर तोड़कर गिरा दिया। पुलिस ने योगवंत सिंह, राजवंत सिंह, महात्मा पटेल, पवन आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.