इटावा औरैया, मार्च 19 -- जिला बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके अधिवक्ता कल्याण निधि की रकम बढ़ा दी गई है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ता कल्याण निधि की रकम 40 हजार रुपए कर दी गई है। दो दर्जन अधिवक्ताओं को मेडिकल क्लेम के तौर पर सहायता दी गई है। उन्होने यह भी कहा है कि जो अधिवक्ता डीबीए का वकालत नामा का प्रयोग नहीं करेंगे उनकी अधिवक्ता कल्याण निधि से सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। डीबीए महामंत्री एडवोकेट नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी व मीडिया प्रभारी अमित तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...