बरेली, अप्रैल 28 -- बरेली बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कल्याण कोष के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, सचिव आनंद रस्तोगी समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने पदों से सोमवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी पदाधिकारियों ने बार अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। पदाधिकारियों ने अधिवक्ता कल्याण कोष में जमा राशि का भी खुलासा अपने इस्तीफे में किया है। बीते दिनों अधिवक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अधिवक्ता कल्याण कोष में घोटाला, कोष के दुरूपयोग आदि के तमाम मेसेज बार चुनाव लड़ चुके एक प्रत्याशी ने किए थे। इस पर तमाम अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। अब इस घटनाक्रम के बाद कल्याण कोष के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, सचिव आनंद रस्तोगी, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सदस्य मोहम्मद जुबैर अमजद, डीएन शर्मा, श्याम मनोहर वर्मा और अनुज क...