अधिवक्ता और विकास भवन कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
प्रयागराज, जून 26 -- चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर अधिवक्ता और विकास भवन कर्मचारी के बंद मकान से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की तलाश शुरू कर दी है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार पांडेय परिवार के साथ वाराणसी गए थे। अगले दिन लौटने पर पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है। दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये व लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।चोरों ने पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की विष्णापुरी कॉलोनी निवासी विकास भवन कर्मचारी आशीष वर्मा के घर में दिन में चोरी की। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। वारदात के समय आशीष वर्मा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.