प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर शातिरों ने हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता और एक रेलकर्मी से दो लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। दोनों को एपीके फाइल डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुराना कटरा निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गूगल पे कस्टमर केयर नंबर पर बात कर दिल्ली से प्रयागराज का टिकट कराया था। टिकट कैंसिल होने के बाद भी रिफंड के पैसे 1955 रुपये वापस नहीं होने पर चार दिन बाद कॉल किया तो कुछ देर बाद ही उनके पास ह्वाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने गूगल पे एप पर जाकर एपीके फाइल डाउनलोड करने और फोन पे पर जाने को कहा। इसके बाद फोन होल्ड कराकर उसके मोबाइल से जुड़े पत्नी, बेटे और बेटी के खातों से कुल एक लाख 93 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह झलवा निवासी उत्तर मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ तकनीशियन को भी एपीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.