मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफनगर में दबंगों ने बीती शाम अधिवक्ता के परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में अधिवक्ता और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं से अभद्रता की गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर निवासी चेतन सिंह बुधवार शाम करीब 8 बजे अपने पिता के साथ सामान लेकर घर लौट रहे थे। उनके घर पहुंचते ही पहले से घर पहुंचे गांव के ही इमरत सिंह, उसकी पत्नी रेखा देवी और बेटी सपना गाली-गलौज करने लगे, जब चेतन सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गुस्से में आ गए और घर के अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कि इसी दौरान इमरत सिंह ने गंडासे से चेतन सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। बचाव में हाथ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.