संभल, दिसम्बर 6 -- चंदौसी रोड पर ईदगाह के निकट शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कार बैक करने के दौरान चिकित्सक की कार अधिवक्ता की कार से टकरा गई। मामूली टक्कर पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर नोकझोंक और फिर हाथापाई में बदल गई। अचानक हुए विवाद को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस के अनुसार चिकित्सक अपनी कार बैक कर रहे थे, तभी पीछे खड़ी अधिवक्ता की कार से हल्की टक्कर हो गई। इसी बात पर दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों में हाथापाई व मारपीट हो गई। सूचना पाकर कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी रामकुमार यादव ने बताया कि वाहन टकराने के बाद विवाद हुआ था। अभी दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.