उरई, अप्रैल 21 -- कालपी। संवाददाता अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी 2026 का वार्षिक चुनाव आगामी 8 मई को चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच संपन्न कराया जाएगा इसके लिए एल्डर्स कमेटी के द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बृज नारायण तिवारी ने निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिवक्ता एसोसिएशन की सूची को घोषित कर दिया गया है। जिसमें 126 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के मतों के लिए 8 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान होगा तथा ढाई बजे के बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल तक बार एसोसिएशन के चुनाव में ल...