अधिवक्ता इलेवन ने पॉलिटिक्स इलेवन को 35 रनों से हराया
उरई, मार्च 27 -- जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान में चल रहे रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में अधिवक्ता इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉलिटिक्स इलेवन को 35 रनों से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पॉलिटिक्स इलेवन की शुरुआत खास नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई, लेकिन सोनू चौहान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे, जिससे टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में अन्नू शर्मा ने 16 रन और धर्मेंद्र ने 13 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता इलेवन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। नमन श्रीवास्तव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 67 रन बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.