गोपालगंज, अप्रैल 12 -- हथुआ,एक संवाददाता। अनुमंडल न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद राय का शनिवार की देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जाता है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर स्वजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वे हथुआ अनुमंडल न्यायालय की स्थापना काल से ही वकालत कर रहे थे और हथुआ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी अधिवक्ता के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शाही ने कहा कि आनंद राय एक जुझारू व कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता थे। उनकी असामयिक मृत्यु से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.