अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- टांडा। टांडा की नई तहसीलदार गरिमा भार्गव ने अधिवक्ता संघ भवन में वकीलों से रूबरू होते हुए कहा कि अधिवक्ताओं से सामंजस करके ही न्यायिक कार्य किया जाएगा। वादकारियों का हित हर हाल में प्राथमिकता होगी। न्याय दिखाई पड़ेगा, यदि किसी के पक्ष में न्याय बन रहा है तो उसे हर हाल में मिलेगा, लेकिन वह किसी के दबाव में कार्य नहीं करेंगी। उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर की उपस्थिति में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री राजेश सिंह एवं पूर्व महामंत्री संजीव सिंह के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में तहसीलदार गरिमा भार्गव व नए नायब तहसीलदार बसखारी कौशल कांत मिश्र का परिचय समारोह में टांडा के सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.