अधिवक्ताओं पर हमले में मुकदमा
वाराणसी, अगस्त 15 -- वाराणसी। कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता नौशाद अली और उनके जूनियर रामशंकर गुप्ता पर हमले में कैंट पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ताओं को बेल्ट और डंडे से पीटा। नौशाद अली को वरुणा पुल से नीचे लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावर 4,700 रुपये और सोने की चेन भी छीन ले गए। दोबारा हमला करने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.