मैनपुरी, मई 19 -- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज, अभद्रता और चेंबर तोड़े जाने की घटना को लेकर भोगांव तहसील अधिवक्ता परिषद के वकीलों में आक्रोश है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी को सौंपकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तहसील परिसर में आयोजित बैठक में परिषद के अध्यक्ष राजेश यादव ने पुलिसिया कार्रवाई की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ की गई क्रूरता और लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। वकीलों पर यह हमला न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, किया प्रदर्शन अधिवक्ताओं ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्र...