अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में उतरे पलिया के वकील
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- सोमवार को पलिया बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार अनीता वर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 17 मई को लखनऊ पुलिस ने अधिवक्ताओ पर लाठी चार्ज किया है, जिससे हम सब अधिवक्ता आक्रोशित है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज में दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियो को तत्काल निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घायल अधिवक्ताओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए मुआवजा दिया जाए व प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- लखनऊ की घटना पर ज्ञापन सौंप अधिवक्ताओं ने दिखाया गुस्सा साथ ही एलान किया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया जाता है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.