बांदा, मई 18 -- अतर्रा। सोमवार को बार संघ के अध्यक्ष व महासचिव ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतर्रा को सौंप कर अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा किये गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा ब्यवस्था की मांग की है । सोमवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर व महासचिव लखन मिश्रा ने मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतर्रा उपजिलाधिकारी को सौंपा । दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बार संघ के अध्यक्ष ने अपनी मुख्य मांग में कहा कि 17 मई को लखनऊ जनपद न्यायालय परिसर में अमानवीय तरीके से पुलिस द्वारा लाठी चार्ज से समस्त अधिवक्ता समाज व्यथित एवं आक्रोशित है । यह भी पढ़ें- लखनऊ की घटना पर ज्ञापन सौंप अधिवक्ताओं ने दिखाया गुस्सा घटना में अनेक अधिवक्ता साथी घायल हुए है । ...