भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भागलपुर में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना कराने को लेकर संकल्प लिया। पूजा-पाठ के साथ संकल्प लिया गया और यह तय हुआ कि जिले के जनप्रतिनिधि सरकार का हिस्सा हैं इसलिए अब उनके माध्यम से ही खंडपीठ की स्थापना के प्रयास को आगे बढ़ाया जाएगा। डीबीए महासचिव अंजनी कुमार ने बताया कि खंडपीठ की स्थापना को लेकर वे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही राज्यपाल और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। अधिवक्ता अनिल कुमार झा के नेतृत्व में संकल्प लिया गया। इस दौरान स्टेट बार काउंसिल के सदस्य प्रेमनाथ ओझा, डीबीए अध्यक्ष बीरेश मिश्रा, वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा, प्रमोद यादव, सृष्टिनाथ झा, राकेश रोशन, राजीव सिंह और अधिवक्ता राहुल तोमर आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.