औरंगाबाद, फरवरी 17 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह की पत्नी पर हमले की निंदा की है। दोषी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग भी की। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि गिरफ्तार नामजद अभियुक्त द्वारा 2022 में भी हमला किया गया था। अधिवक्ता सिद्धेश्वर सिंह, मधुसूदन वैध, शिवशंकर ओझा, नगेन्द्र नाथ पांडेय, सुधीर कुमार, देवानंद सिंह, अर्जुन यादव, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य ने घटना की निंदा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...