लातेहार, मई 31 -- लातेहार ,संवाददाता। व्यवहार न्यायालय लातेहार में पदस्थापित जिला जज द्वितीय संजय कुमार दुबे के सेवानिवृत्ति के उपरांत स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया।

विदाई समारोह के विचार लोक अभियोजक शिव शंकर राम ने कहा कि श्री दुबे के कार्यकाल में उन्हें काम करने का अवसर मिला, न्याय के प्रति उनका समर्पण हमेशा यादगार रहेगा। जीपी एवं वरीय अधिवक्ता समसुल कमर खान ने कहा कि श्री दुबे हमेशा कार्यों के प्रति जवाबदेह रहे हैं ,उन्होंने कभी किसी भी मामले को लंबित नहीं रखा और उनकी यह खासियत रही है कि पीड़ित लोगों को उन्होंने त्वरित फैसला सुनाया।

जज दुबे की उपलब्धियाँ श्री खान ने कहा कि कई महीने में तो प्रतिदिन उन्होंने एक मामले का फैसला सुनाया और यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी रही है। खान ने उनकी उज्जवल भविष्य ...