नैनीताल, सितम्बर 20 -- नैनीताल। प्रदेश भर के अधिवक्ताओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया कि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री से प्रदेश के अधिवक्ताओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने व अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं के संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने जल्द इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। रावत ने बताया, अधिवक्ताओं के पास आय के कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य खराब होने पर अपने इलाज करने के लिए रकम तक नहीं होती। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह कि आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में राज्य के प्रत्य...