आरा, मई 23 -- पीरो, संवाद सूत्र। बार एसोसिएशन के करीब 80 सदस्यों ने सफाई की व्यवस्था नहीं होने पर एसडीओ से मिलकर आक्रोश जताया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या तिवारी और महासचिव श्यामानंद पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने एसडीओ से मुलाकात की और स्मार पत्र सौंपा। स्मार पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा है कि बार एसोसिएशन में नगर परिषद् की ओर से न तो सफाई की व्यवस्था की जा रही है और न ही कूड़ेदान ही रखा गया है। विपरीत परिस्थितियों में अधिवक्ताओं को गंदे माहौल में रहना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में दुर्गंध युक्त वातावरण में जीना मुहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- बार एसोसिएशन परिसर में कूड़ेदान नहीं होने से दिक्कतें नगर परिषद् की मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने सफाई की व्यवस्था किये जाने का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...