मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- लालगंज। नेशनल लायर एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष चंद्र दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को 28 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने शिक्षा, न्यायिक सुधार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों के लिए आवाज बुलंद की। अधिवक्ताओं के बच्चों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की तरह अधिवक्ताओं को भी विधान परिषद एवं विधानसभा में 20-20 सीटों का आरक्षण राज्यसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व दिया जाए। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता चंद्र प्रकाश मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि न्यायिक...