बरेली, मई 19 -- आंवला। तहसील के वकीलों ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को आंवला बार एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। बार अध्यक्ष अनेक पाल सिंह और महासचिव अवनीश तिवारी ने कहा कि विगत 16 मई को लखनऊ के कैसरबाग न्यायालय में जेसीबी चलाकर अधिवक्ताओं के व्यावसायिक चैंबरों को ध्वस्त कर दिया गया, जो निंदनीय है। विरोध करने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यह भी पढ़ें- वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- लखनऊ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में उतरे पलिया के वकील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...