फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर। सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को सिविल कोर्ट स्थित कैम्प कार्यालय में संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी मौर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र बहादुर पासवान सहित कई अधिवक्ताओं ने सुझाव दिया कि विजयी पदाधिकारी समय पर अगला चुनाव कराने की घोषणा करें। साथ ही हर तीन माह में कार्यकारिणी बैठक, वर्ष में दो बार आम अधिवक्ताओं की बैठक कर आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। अधिवक्ताओं की आय व समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया। कंडोलेंस का समय दोपहर तीन बजे तय करने का प्रस्ताव रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.