काशीपुर, जनवरी 23 -- काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के द्वारा बसंत पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की वसंत पंचमी के त्योहार पर मां सरस्वती माता की पूजा अर्चना होती है। सचिव यशवंत चौहान ने कहा की यह त्योहार आत्मिक शांति प्रदान करता है। इस मौके पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, शैलेन्द्र मिश्रा, भास्कर त्यागी समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.