गया, सितम्बर 1 -- गयाजी बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। अधिवक्ताओं ने उनके विरुद्ध लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को सत्यहीन, तथ्यहीन और वास्तविकता से परे बताया। बिहार बार काउंसिल की सदस्य मुरारी कुमारी हिमांशु ने कहा कि मनन कुमार मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में सदैव अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद राजनीतिक विरोध के कारण मनन कुमार मिश्रा के विरुद्ध तरह-तरह के आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोप पर बिना तथ्यों की जांच किए राय नहीं बनानी चाहिए। मौके पर एस. राजेश आनंद, नागें...