बहराइच, मई 11 -- न्यायिक अव्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कोर्ट का बहिष्कार कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को भ्रष्टाचार और न्यायिक अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर कोर्ट का बहिष्कार किया। तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि फाइलों की बंदरबांट की जा रही है। नामांतरण वादों में अनावश्यक देरी, सीमांकन आख्याओं को लंबित रखना और शासनादेशों की अनदेखी आम बात हो गई है। असंक्रमणीय भूमिधरों को समय पूरा होने के बाद भी संक्रमणीय भूमिधर घोषित नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों और भूमिधरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह विसेन ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले 8 ...