प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, हिटी। उप निबंधक सदर कार्यालय गुरुवार को बंद करा दिया गया। सिविल लाइंस में अधिवक्ताओं से मारपीट के विरोध के मामले में कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता नाराज थे। सुबह ही उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर काम बंद करा दिया। उप निबंधक सदर प्रथम चतुर्भुज पांडेय का कहना है कि हड़ताल के कारण एक भी रजिस्ट्री सुबह से नहीं हो सकी। प्रतिदिन औसतन 50 से 60 रजिस्ट्री होती है। जिससे लगभग एक करोड़ से सवा करोड़ का राजस्व आता है। हड़ताल के कारण इसका नुकसान हुआ। जिसके बाद इसकी जानकारी अफसरों को दी गई। जो लोग रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे, उन लोगों को लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं की हड़ताल की जानकारी के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी उन्हें अपने कार्यालय बुलाया और दोनों पक्षों में बात हुई। उधर इसी मामले में जिला अधिवक्ता संघ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.