चाईबासा, जनवरी 2 -- नववर्ष को लेकर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर से भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी अधिवक्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा यथासंभव उनके निदान का आश्वासन भी दिया। मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, अधिवक्ता राजा राम गुप्ता, किशोर महतो, ताज खान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...