कन्नौज, अप्रैल 11 -- तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एक बर्ष में भीतर दूसरी बार प्रस्तावित वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर नारेबाजी की। सरकारी कीमत की वृद्धि पर रोक लगाने की मांग रखी। तिर्वा तहसील पर अधिवक्ताओं ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बीते सितम्बर माह में भूमि बैनामों की सरकारी कीमतों में वृद्धि की गई थी। अभी एक बर्ष भी पूरा नहीं हुआ और जिला प्रशासन ने दूसरी बार नई सर्किल सूची जारी कर दी गई। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय किसान प्राकृतिक आपदा के कारण परेशान है। ऐसे में सर्किल दरों में बढ़ोत्तरी होना प्रशासन का सही निर्णय नहीं है। उन्होने कहा कि यदि बैनामे की दरें बढ़ीं तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। मामले की लेकर प्रदर्शनकार...