मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- लालगंज (मिर्जापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 135 के रीवा मार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसे,मौत से गुस्साए अधिवक्ताओं ने हाईवे निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन को लेकर गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ पर हाईवे की नए सिरे से डिजाइन कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ् ही चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि घाटी में बने फोरलेन मार्ग के मोड़ और ढलान तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। जिससे भारी वाहन संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। तहसील मुख्य द्वार पर...