अधिवक्ताओं ने निर्वाचित मीरा को किया सम्मानित
गिरडीह, मई 14 -- डुमरी। अनुमंडल परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में बुधवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल, रांची की नवनिर्वाचित महिला सदस्य मीरा कुमारी का अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने महिला कोटा से मीरा कुमारी के निर्वाचन पर खुशी जताते हुए इसे महिला अधिवक्ताओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही जिले एवं अनुमंडल स्तर पर अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को स्टेट बार काउंसिल में मजबूती से उठाने की अपील की गई। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने की दिशा में भी सार्थक पहल करने की मांग की, ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं अधिकार सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- वकालत में 50 साल पूरे होने पर राधारमन सम्मानित मौके पर डुमरी अनुमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.