देवरिया, अप्रैल 21 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील सलेमपुर में एक अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच हुई तकरार के बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। इसको लेकर तहसील बार एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार के न्यायालय का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।एक मामले में नायब तहसीलदार के आवास पर अधिवक्ता प्रभु पांडेय अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने भोजनावकाश के दौरान आवास पर आने पर आपत्ति जता दी। इसी को लेकर वकीलों ने बैठक की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि नायब तहसीलदार द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु पांडेय के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.