बदायूं, मार्च 3 -- बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने प्रेम और भाईचारे के होली का पर्व मनाया। सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिलकर उत्सव का आनंद लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसे हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, आशीष शर्मा, बागीश माहेश्वरी, मुनीश सक्सेना, हेमेंद्र सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सोमपाल सिंह, अनेक पाल, ग्रीश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.