श्रावस्ती, मई 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं ने प्रियंका मिश्रा पर हुए हमले के विरोध में धरना दिया तथा सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिसके समर्थन में इकौना व जमुनहा के भी अधिवक्ता रहे। इकौना क्षेत्र के टंड़वा महंथ की अधिवक्ता प्रियंका मिश्रा व उनके ससुर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में माडल डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ता लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। प्रियंका मिश्रा के मामले में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने किया।

धरना प्रदर्शन की वजह धरना प्रदर्शन के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर से इकौना थाना प्रभारी की कार्य शैली पर नाराजगी जता...