चंदौली, दिसम्बर 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड और गलन से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पशु पक्षी तक परेशान है। किसानों के साथ ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से अलाव जलाये जाने का उचित प्रबंध तहसील और तिराहों पर नहीं होने से अधिवक्ता सहित राहगीरों में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन से ठंड को देखते हुए सुबह से लेकर रात तक अलाव जलवाने का मांग किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन सिर्फ अलाव जलाये जाने के नाम पर कोरमपूर्ति कर रहा है। ठंड और शीत लहर से अधिवक्ताओं के साथ वादकारी परेशान है। चौराहा और तिराहों पर अलाव जलाये जाने का कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया है। ठंड से राहगीर से लेकर रात में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी सहित गार्ड परेशान है। अधिवक्तओं ने तहसील से लेकर सार्वजनिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.