हापुड़, मार्च 25 -- तहसीलदार आफिस सामने अधिवक्ताओं ने धरना देकर तहसीलदार पर अभद्रता, वादकारियों, अधिवक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय में कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बुधवार को धरने पर संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि तहसीलदार का व्यवहार सभी लोगों के लिए ठीक नहीं है। इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इसी व्यवहार के कारण पहले भी वकील तहसीलदार न्यायालय में कार्य बहिष्कार कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वकीलों ने न्यायालय बंद करने की मांग की। जिसे लेकर उनकी तहसीलदार से कहासुनी भी हो गई। सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि वकील लगातार तहसीलदार के तबादले की मांग कर रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस दौर...