आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। साथी से गुंडा टैक्स मांगे जाने नाराज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मंगलवार को कार्य से विरत रहे। उन्होंने गिरजाघर चौराहे पर आधे घंटे तक चक्काजाम किया। इससे पहले दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता हरिनारायण पांडे से गुंडा टैक्स मांगे जाने तथा उनके निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने की घटना की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह तथा संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित एडवोकेट ने किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गिरजाघर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इस दौरान ...