अधिवक्ताओं ने जयंती की पूर्व संध्या पर आंबेडकर को किया याद
सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की तरफ से जयंती की पूर्व संध्या पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के कार्यो को याद करते हुए उनके मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प लिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी अधिवक्ताओं ने भी पुष्प अर्पित किया। अध्यक्ष ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की धूमधाम से जयंती मनाई। पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि आंबेडकर जयंती का पहला सार्वजनिक आयोजन 14 अप्रैल 1928 को पुणे में आंबेडकरवादी और सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन सदाशिव राणापिसे द्वारा किया गया था, जिन्होंने बाबा साहेब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.