आगरा, अप्रैल 4 -- जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर निर्माण की मांग सरकार से की है। शनिवार को अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर मांग उठाई। अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व बार के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधूरे पड़े चैंबर निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराए जाने के संबंध अवगत कराया था, लेकिन निर्माण नहीं हुआ है। अधिवक्ता विषम परिस्थितियों में टिनशैड के नीचे बैठने को मजबूर हैं। मांग करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र मिश्रा, सुभाष यादव, महेंद्र पाल सिंह वर्मा, डा. विजेंद्र सिंह यादव, अब्दुल हई, राहत हुसैन, सत्येंद्र सैनी, मोहम्मद अकलीम, अरविंद गोला, धर्मेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सिसोदिया, मोहम्मद अयाज समेत अन्य अधिवक्ता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.