कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील परिसर में होली पर्व से पूर्व अधिवक्ताओं द्वारा रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने ढोलक और हारमोनियम की मधुर धुनों पर पारंपरिक फाग गीत गाकर होली के रंगों का आनंद लिया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। फाग गायन के बीच कई अधिवक्ता और उपस्थित लोग खुद को रोक नहीं सके और संगीत की ताल पर नृत्य करते नजर आए। पूरे तहसील परिसर में रंग, संगीत और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में ...फागुन में उड़े रे गुलाल, अंगना आयो होरी का त्योहार, ...अरे खेले मसाने में होरी कन्हैया, रंग डारे हंस-हंस गइयां चरैया, ...होरी खेलें साजनवा संग, भींज गयो चुनरिया रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.