जौनपुर, मार्च 11 -- मछलीशहर। मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता हरिश्चंद्र गौतम के साथ तहसीलदार द्वारा मारपीट किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार की शाम को घटना की घोर निंदा की। तहसील परिसर में नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। मड़ियाहूं अधिवक्ता संघ के समर्थन में तहसील अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग किया कि अविलंब मडियाहूं तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्यवाही की जाए, अन्यथा की स्थिति में अधिवक्ता प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, हरि नायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, अवनींद्र दुबे, भरत लाल यादव, सुरेश बहादुर सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव,...