अधिवक्ताओं ने की एसडीओ से मुलाकात
चाईबासा, जून 11 -- चाईबासा। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्टिन कुल्लू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बुधवार को सदर अनुमंडल चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमंडल न्यायालय से जुड़े विभिन्न वादों को लेकर चर्चा की। वहीं, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिवक्ताओं से सीएनटी एक्ट, कोल्हान टाइटल सूट, एवं विलकिंग्सन रूल से संबंधित जुड़े मामलों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, दुर्योधन गोप, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, किशोर महतो, बिरजू बादरा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना, मनमानी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.