जौनपुर, अप्रैल 15 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में बुधवार को उस समय अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया जब अधिवक्ताओं की मेज, तख्त, कुर्सियां और फैन बाहर फेंके मिले। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार रवि रंजन कश्यप के निर्देश पर तहसील के बरामदे में बैठने वाले सभी अधिवक्ताओं की कुर्सी, मेज,बेंच और तख्त मंगलवार की रात बाहर फेंकवाया गया है। जब अधिवक्ता तहसीलदार से कारण पूछने गए तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ही हटवाया है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील में हंगामा किया और सभी न्यायालयों में ताला लगाकर न्यायिक कार्य से विरत हो गए। अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच खूब तू तू मैं मैं हुई। यह भी पढ़ें- बिना हिंसा के शिक्षा ही दुनिया में ला सकती है बदलाव : परिजात अधिवक्ता संघ ने आकस्मिक बैठक बुलाकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि तहसीलदार रवि रंजन कश्य...