जौनपुर, अप्रैल 2 -- मछलीशहर। हनुमान जयंती पर तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में अधिवक्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर पूजन, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनींद्र दुबे, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, आर पी सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, राहुल तिवारी, अशोक मिश्रा, राज कुमार पटवा, प्रेम बिहारी यादव, दीन दयाल मिश्रा, सुरेश मौर्य, कमलेश कुमार, विनय पांडेय, विकास यादव, अमित सिंह, राजेश पटेल सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे। हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से निकाली गई शोभायात्राजौनपुर, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार को मछलीशहर और खेतासराय में धूमधाम से भव्य शोभायात...