नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल। न्यायालय को लगातार मिल रही धमकियों एवं परिसर में अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने मेल भेजने वाले आरोपित की पहचान सामने आने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया है। जिला बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने जिला जज को ज्ञापन भेजकर अनुरोध किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय में नियत मामलों में एक पक्षीय आदेश, वारंट अथवा अन्य दंडात्मक कार्रवाई न की जाए और अधिवक्ताओं को सहयोग प्रदान किया जाए। कहा कि तीन बार धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद भी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा है कि यदि शुक्रवार तक पुलिस को मेल भेजने वाले आरोपित की ठोस जानकारी प्राप्त नहीं होती है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.