आजमगढ़, फरवरी 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट में संशोधन से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में चक्रमण कर जमकर नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन के बाद उन्होंने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा को सौंपा। इससे पहले अधिवक्ताओं की बैठक दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव की अध्यक्षता में हुई। वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह ने एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन बिल पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडवोकेट एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधन पर नाराजगी व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से इसे वापस लेने की मांग की। प्रदेश के मुख्यमंत्री से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित कई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.