समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- रोसड़ा। शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को उपद्रवियों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले को लेकर व्यवहार न्यायालय रोसड़ा के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। इस मामले को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं के एक शिष्टमंडल ने प्रभारी एसडीओ सह डीसीएलआर को आवेदन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संघ के महासचिव बीरेंद्र कुमार बीरेंद्र ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, राष्ट्रीय धरोहर और अहिंसा के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। वहीं अधिवक्ता लक्ष्मीकांत यादव ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाना में इस मामले में गंभीर धाराओं के बजाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.