अधिवक्ताओं ने एसडीएम को समस्याएं गिनाई
हल्द्वानी, मई 30 -- कालाढूंगी। तहसील परिसर में शनिवार को गोविंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम सुधीर कुमार मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में अधिवक्ताओं के लिए भवन व्यवस्था, रजिस्ट्री कार्यालय सप्ताह में दो दिन करने, डॉक्यूमेंट यहीं उपलब्ध कराने और दाखिल-खारिज व 143 जैसे मामलों में बाहरी हस्तक्षेप बंद करने की मांग उठाई गई। इस दौरान सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। अधिवक्ता रवींद्र आर्या ने वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। संचालन मोहन सिंह बिष्ट ने किया। यह भी पढ़ें- एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर 19वें दिन भी आंदोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.