अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत कराया
लोहरदगा, मई 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ लोहरदगा के द्वारा शुक्रवार को लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। साथ ही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर बार के अधिकारियों ने कहा कि युवा और कर्मठ से उपायुक्त से पूरे जिले के लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं। अधिवक्ता संघ जिले की किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने को हमेशा तैयार है। अनुमंडल कार्यालय में मजिस्ट्रेट नहीं रहने से आम जनता को होने वाली परेशानी, नगर क्षेत्र में भूमि का रसीद नहीं कटने, तथा कोर्ट फी टिकट, वेलफेयर टिकट और स्टाम्प की कमी जैसी समस्याओं से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया l प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष हेमन्त कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष देवाशीष कर, महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव, कोषाध्यक्ष पवन कुमार अनिल कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.