संतकबीरनगर, जून 20 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जा रहे ई-पंजीकरण मड्यूल के विरोध दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया है। हड़ताल में अधिवक्ताओं के साथ स्टाम्प विक्रेता, आशुलिपिक और दस्तावेज लेखक भी शामिल है। सभी ने सरकार से नई व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की।हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार यादव तथा महामंत्री विजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता, आशुलिपिक और दस्तावेज लेखक तहसील गेट पर एकत्र हुए। यहां से सभी रजिस्ट्री कार्यालय तक मार्च निकाल विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि ई-पंजीकरण माड्यूल अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प विक्रेताओं के हितों के प्रतिकूल है। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में हड़ताल जारी इसे ...